Border 2 OTT Release: मशहूर वॉर ड्रामा की सीक्वल फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में अब एक सवाल हर किसी के मन में है ‘बॉर्डर 2’ की ओटीटी रिलीज कब होगी और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?
‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद अब फिल्म की डिजिटल रिलीज़ से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘बॉर्डर 2’ को ओटीटी पर Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इसकी ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
फिलहाल फिल्म सिनेमाघरों में अभी नए ही दिनों में है, इसलिए ओटीटी रिलीज डेट के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगा। लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई और थिएटर में कितने हफ्ते तक चलेगी, इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ मार्च या अप्रैल 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।
‘बॉर्डर 2’ की कहानी क्या है?
यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है। जहां पहली फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई को दिखाती है, वहीं ‘बॉर्डर 2’ में बसंतर की लड़ाई को पर्दे पर उतारा गया है।
बसंतर की लड़ाई 1971 के युद्ध की महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक थी, जिसमें भारतीय सेना ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी और पंजाब एवं जम्मू क्षेत्र में रणनीतिक रूप से अहम इलाके को सुरक्षित किया था।
स्टार कास्ट और क्रू
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की मुख्य भूमिका में शामिल हैं:
सनी देओल
वरुण धवन
अहान शेट्टी
दिलजीत दोसांझ
इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आ रहे हैं।
Video : त्राल विधायक राफिया नाइक ने हालात की समीक्षा कर बिजली बहाली का वादा किया

