Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Border 2 shooting : Border 2 को लेकर आया नया अपडेट, Sunny Deol की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, मेकर्स ने शेयर की तस्वीर

December 25, 2024

Border 2 shooting : Border 2 को लेकर आया नया अपडेट, Sunny Deol की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, मेकर्स ने शेयर की तस्वीर

Border 2 shooting: बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू हो गयी है। सनी देओल 27 साल पुरानी फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ के जरिए धमाका करने की पूरी तैयारी में हैं। फिल्म निर्माता जेपी दत्ता एक बार फिर 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर की सफलता को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। मेकर्स ने बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की है। निर्माताओं ने क्लैपबोर्ड के साथ फिल्म के सेट से पहली फोटो शेयर की है। फोटो में क्लैपबोर्ड पर फिल्म का नाम लिखा हुआ है और सीन, शूट सभी चीजों की जानकारी लिखी हुई है। साथ ही बैकग्राउंड में वॉर टैंक रखे हुए भी नजर आ रहे हैं।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘‘बॉर्डर 2 के लिए कैमरे रोल होने शुरू हो गए हैं। फिल्म के लीड रोल में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं। इसके डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं।जेपी दत्ता और निधि दत्त का वादा है कि आपने इस फिल्म के जैसा एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति पहले कभी नहीं देखा होगा। अपने कैलेंडर में मार्क कर लीजिए ये फिल्म थिएटर्स में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.’’ बॉर्डर 2’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से पहले पीयूष गोयल ने टॉड मैक्ले का किया स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें