Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Border 2 VS Mardaani 3: दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा रहा भारी? जानें कलेक्शन

February 6, 2026

Border 2 VS Mardaani 3: दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा रहा भारी? जानें कलेक्शन

Border 2 VS Mardaani 3: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, हालांकि अब दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी होती नजर आ रही है। दूसरी ओर, रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 भी सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का ताजा बॉक्स ऑफिस हाल…

14वें दिन बॉर्डर 2 और 7वें दिन मर्दानी 3 की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने अपनी रिलीज के 14वें दिन रात 10:30 बजे तक करीब 3.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अभी रात के शोज के आंकड़े शामिल नहीं किए गए हैं। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 294.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

वहीं मर्दानी 3 ने अपने 7वें दिन यानी गुरुवार को रात 10:30 बजे तक 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों के फाइनल ऑफिशियल आंकड़ों का इंतजार अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें : प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिये खास खबरः सरकार ने बदल दिया नियम, PAN कार्ड के बगैर अब नहीं होगी रजिस्ट्री

मर्दानी 3 का डे-वाइज कलेक्शन

रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

दूसरे दिन: 6.25 करोड़
तीसरे दिन: 7.25 करोड़
चौथे दिन: 2.25 करोड़
पांचवें दिन: 2.6 करोड़
छठे दिन: 2.1 करोड़

बॉर्डर 2 का अब तक का सफर

बॉर्डर 2 ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी।

दूसरे दिन: 36.5 करोड़
तीसरे दिन: 54.5 करोड़
चौथे दिन: 59 करोड़

इसके बाद कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।

पांचवें दिन: 20 करोड़
छठे दिन: 13 करोड़
सातवें दिन: 11.25 करोड़

फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 224.25 करोड़ रुपये कमाए।
दूसरे हफ्ते में:

आठवां दिन: 10.75 करोड़
नौवां दिन: 17.75 करोड़
दसवां दिन: 22.5 करोड़
11वां और 12वां दिन: 5.75-5.75 करोड़
13वां दिन: 4.15 करोड़

ये भी देखें : फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

स्टारकास्ट और निर्देशन

बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं मर्दानी 3 को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है और इसमें रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दे रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें