Site icon Dainik Savera Times

‘Both Bhool Bhulaiyaa 3’ और ‘Singham’ दोनों फिल्में करेंगी अच्छा प्रदर्शन : Kartik Aaryan

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि दीवाली पर एक साथ रिलीज होने वाली भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन ,तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित स्टारर भूल भुलैया 3, 01 नवंबर को दीवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से क्लैश कर रही है। भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के क्लैश होने पर कार्तिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कार्तिक आर्यन ने कहा-दीवाली बहुत बड़ा हॉलिडे है….

कार्तिक आर्यन ने कहा, दीवाली बहुत बड़ा हॉलिडे है। मुझे लगता है दो फिल्में आराम से चल सकती है सिंघम अगेन का एक्शन जॉनर है, हमारा कॉमेडी जॉनर है। अभी यहां पर दीवाली के अवसर पर दो फिल्में आ रही है, जिसका मुझे लगता है कि दोनों फिल्मों का फैंस ब्रेसबी से इंतजार कर रही है। मुझे लगता है कि मैं एक फिल्म देखने वाले के तौर पर बात करूं तो हम सभी के लिए यह एक तरह का त्योहार है कि उस दिन हमारे पास दो ऑप्शन आ रहे हैं, जो आजकल हमारी इंडस्ट्री में बहुत कम हो रहा है। दोनों ही फिल्मों के अच्छा करने की गुंजाइश है।

Exit mobile version