Site icon Dainik Savera Times

Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर ‘देवरा’ की धमाकेदार शुरुआत, 77 करोड़ की कमाई की

मुंबई। मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा-पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत करते हुये 77 करोड़ की कमाई कर ली है। निर्देशक कोराटाला शिवा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवरा-पार्ट 1’ लंबे समय से सुर्खियों में रही। जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा-पार्ट 1’27 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। जूनियर एनटीआर छह साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी सोलो फिल्म के जरिए एक बार फिर से छा गए हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में हैं।

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, देवरा पार्ट 1 ने पहले दिन 77 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर यह कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में 68.6 करोड़, हिंदी में सात करोड़, कन्नड़ में 30 लाख, तमिल में 80 लाख और मलयालम भाषा में 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे दिन यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Exit mobile version