Brad Pitt-Angelina Jolie Got Divorced : हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट (Brad Pitt) और एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) आठ साल की कानूनी लड़ाई के बाद तलाक ले रहे हैं। दोनों ने तलाक के समझौते को अंतिम रूप दे दिया। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार हॉलीवुड की इस जोड़ी ने अपनी शर्तों को अंतिम रूप देते हुए 30 दिसंबर को अलग होने के शर्तों पर हस्ताक्षर कर दिए। अभिनेत्री के वकील जेम्स साइमन ने कहा, कि ‘आठ साल से अधिक समय पहले, एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) ने ब्रैड पिट (Brad Pitt) से तलाक के लिए अर्जी दी थी। एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) ने 19 सितंबर 2016 को पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने और बच्चों ने मिस्टर पिट के साथ साझा की गई सभी संपत्तियों को छोड़ दिया है। उनका फोकस अब परिवार और पीस पर है।’’
उन्होंने बताया, कि ‘यह आठ साल पहले शुरू हुई एक लंबी प्रक्रिया का सिर्फ एक हिस्सा है। सच कहूं तो, एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) थक चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब राहत है कि यह खत्म हुआ। ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ के कलाकारों ने 10 से 15 दिन की जूरी सुनवाई का अनुरोध किया है जिसमें वो समझौते को लेकर किसी भी तरह की दुविधा को दूर करेंगे।
वैरायटी के अनुसार दोनों के बीच का विवाद 2016 में सुर्खियाें में आया था, जब एक निजी विमान में कथित तौर पर शारीरिक झड़प हुई, जहां ब्रैड पिट (Brad Pitt) ने अपने एक बच्चे का कथित तौर पर ‘‘गला दबा दिया’’ और दूसरे के ‘‘मुंह पर मारा था।’’ इस खबर को सबसे पहले ‘पीपल’ पत्रिका ने रिपोर्ट किया था। यह भी दावा किया गया था कि उन्होंने जोली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।
इस घटना के बाद से ब्रैड पिट (Brad Pitt) के खिलाफ एक शिकायत फाइल की गई थी। इसके बाद दोनों के बीच का विवाद गहराता गया। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) ने हाल ही में कहा कि उनके लिए मातृत्व के अलावा ‘कुछ भी मायने नहीं रखता‘ क्योंकि वह अपने छह बच्चों मैडॉक्स, पैक्स, जहरा, शिलोह और 16 वर्षीय जुड़वां बच्चों नॉक्स और विवियन के प्रति समर्पित हैं। अभिनेत्री ने कहा था, कि ‘मातृत्व, मेरी खुशी है। आप मुझसे बाकी सब कुछ छीन सकते हैं.. मेरे लिए बाकी कुछ भी मायने नहीं रखता।‘

