Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bujji & Bhairava : कल्कि 2898 एडी से बुज्जी और भैरवा का टीज़र प्राइम वीडियो पर 31 मई से होगा स्ट्रीम

May 28, 2024

Bujji & Bhairava : कल्कि 2898 एडी से बुज्जी और भैरवा का टीज़र प्राइम वीडियो पर 31 मई से होगा स्ट्रीम

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी से बुज्जी और उनके किरदार भैरवा का टीज़र प्राइम वीडियो पर 31 मई से स्ट्रीम होगा। फैंस को फिल्म कल्कि 2898 एडी का बहुत बेसब्री से इंतजार है। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तभी से फैंस इस फिल्म की राह देख रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म को रिलीज होने में बस एक महीने का ही समय बचा है।

आपको बता दे कि प्रभास और साइंस-फिक्शन सिनेमा के प्रशंसकों को एक रोमांचक अनुभव मिलने वाला है क्योंकि प्राइम वीडियो और वैजयंती मूवीज ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की प्रस्तावना एनीमेशन श्रृंखला ‘बी एंड बी: बुज्जी एंड भैरव’ की विशेष स्ट्रीमिंग की घोषणा की है। प्रभास के चरित्र भैरव और उनके भविष्य के वाहन बुज्जी की विशेषता वाली यह श्रृंखला, प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

हैदराबाद में एक कार्यक्रम में ‘बुज्जी’ के भव्य अनावरण के बाद, टीजर रिलीज होने वाला है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें