Site icon Dainik Savera Times

कल्कि 2898 एडी में बुज्जी के रोल का 22 मई को 22 मई को होगा खुलासा

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली पैन इंडिया फिल्म, कल्कि 2898 एडी में उनके दोस्त बुज्जी के किरदार का खुलासा 22 मई को होगा। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

दर्शकों के अलावा इंडस्ट्री भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस फिल्म में प्रभास, भैरव के किरदार में नजर आयेंगे। 22 मई को भैरव का किरदार निभा रहे सबसे अच्छे दोस्त, बुज्जी के किरदार का खुलासा होगा। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित‘कल्कि 2898 एडी’बहुभाषी फिल्म है, जो 27 जून को रिलीज होगी।

Exit mobile version