Site icon Dainik Savera Times

Lawrence Bishnoi के खौफ के बीच Salman Khan के आवास की बालकनी में लगा बुलेटप्रूफ ग्लास, फिट की गई हाईटेक CCTV

मुंबई: अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ाते हुए इसकी बालकनी में ‘बुलेटप्रूफ ग्लास’ लगाया गया है और सड़क पर नजर रखने के लिए हाई टैक सीसीटीवी कैमरा प्रणाली भी लगाई गई है। इसके चारों ओर कंटीली तार की बाड़ भी लगाई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बुलेटप्रूफ ग्लास लगाए जाने से अभिनेता की उस वक्त सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जब वह अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए गैलेक्सी अपार्टमैंट स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में आएंगे।

एक निजी ठेकेदार द्वारा यह सुरक्षा उन्नयन किया जा रहा है। खान ने उन्हें यह काम सौंपा था। लॉरैंस बिश्नोई गिरोह से कथित रूप से संबंध रखने वाले मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों द्वारा अप्रैल 2024 में इमारत के बाहर गोलीबारी करने के कुछ महीनों बाद यह सुरक्षा उपाय किया गया है।

अभिनेता को पूर्व में बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिली हैं। नवी मुंबई पुलिस ने जून 2024 में दावा किया था कि उन्हें अभिनेता की हत्या की साजिश का उस वक्त पता चला था, जब वह मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्म हाऊस पर गए थे। खान को पहले से ही 24 घंटे पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।

Exit mobile version