Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Call Me Bae’ ट्रेलर! कमाल के डायलॉग्स से लेकर मजेदार चुटकुलों तक, Prime Video का नया सीरीज है धमाल…

August 22, 2024

‘Call Me Bae’ ट्रेलर! कमाल के डायलॉग्स से लेकर मजेदार चुटकुलों तक, Prime Video का नया सीरीज है धमाल…

मुंबई : “कॉल मी बे” प्राइम वीडियो पर मच अवेटेड शो में से एक है, जिसमें जबरदस्त कमेंट्री, मजेदार डायलॉग्स और बोल्ड ह्यूमर है। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर से हमें सीरीज की एक झलक मिलती है, जो एक वाइल्ड राइड का वादा करती है, जिसमें रिलेट करने वाले किरदार, सरप्राइजिंग ट्विस्ट और बहुत सारी मस्ती होगी। जैसे जैसे हम ट्रेलर में आगे बढ़ते हैं, अनन्या को अपने रूप में देखकर हम भी उसके साथ हंसते हैं, खास तौर पर तब जब वो अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव का सामना करती है। चाहे वो बंपी ऑटो रिक्शा राइड ले रही हो, व्हाइट ब्रेड के बारे में कंप्लेन कर रही हों, या फिर जॉब इंटरव्यू में होशियारी से जवाब दे रही हों, बे की तेज जबां और ऑनेस्ट ओपिनियन जरूर ऑडियंस के साथ कनेक्ट करने वाली है।

यह रहे ट्रेलर से कुछ डायलॉग्स जो हमें मुस्कुराने पर मजबूर कर देते हैं:

(0:44) मिडल क्लास तो अपग्रेड होगा, मैम

एक स्टैंडआउट लाइन तब आती है जब सायरा (मुस्कान जाफरी) बे से कहती है, “मिडल क्लास तो अपग्रेड होगा, मैम,” जब अनन्या का कार्ड एक 5 स्टार होटल में डिक्लाइन हो जाते हैं। ट्रेलर बहुत ही अनपेक्षित है और यह अनफ़िल्टर्ड इंटेलिजेंस और ह्यूमर के साथ शुरू होता है, जो ये क्लियर कर देता है कि अनन्या पांडे सीरीज़ में बेहद अहम होने वाली है।

(0:56) “इसमें सीटर्बेल्ट्स नहीं होते क्या ?”

एक अन्य मजेदार पल में, बे जो मुस्कान से पूछती है कि ऑटो-रिक्शा कैसे काम करता है, और ऐसा व्यौहार करती है जैसे वह पूरी तरह से पैसेंजरों की राजकुमारी हो।अनन्या का सीटर्बेल्ट्स के ना होने के बारे में डेडपैन डिलीवरी बिल्कुल स्पॉट ऑन और हंसाने वाला है। हम सभी उस स्थिति से गुजरे हैं, मुंबई की अस्त-व्यस्त सड़कों पर यात्रा करते हुए, यह सवाल करते हुए कि क्या हम इस सफर में सुरक्षित बच पाएंगे।

(1:27) “वैसे तो न्यूज चैनल हमारे लिए काम करते है लेकिन मैंने जर्नलिज्म की पढ़ाई की है”

बे, जो एक विशेषाधिकार प्राप्त करने वाले बैकग्राउंड से आती है, अपनी प्रोटेक्शन वाली लाइफ के बारे में मजाक उड़ाने से नहीं डरती। एक मज़ेदार मोड़ में, बे ने बहुत ही सटीक ढंग से बताया कि कैसे सोशल मीडिया एक तरह की जर्नलिज्म है।

(2:16) “आपकी मजबूरी जहां शुरू होती है वहां तक पहुंचना ही हमारा सपना है!”

ट्रेलर में एक बेहद मजेदार पल तब आता है, जब बे बिल्डिंग के वॉचमैन से कहती है, “मजबूरियो से में गुजार रही हूं भईया।” और इसपर वॉचमैन का ह्यूमर से भरा जवाब हमे हंसने पर मजबूर कर देता है: “आपकी मजबूरी जहां शुरू होती है वहां तक पहुंचना ही हमारा सपना है!” और इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हद्द तो तब हो जाती है जब अनन्या का जवाब आता है, “क्या मैंने ये पहले भी सुना है?” बे का ह्यूमर शार्प, सेल्फ-अवॉर्ड, और बिल्कुल सही है, जो एक ऐसी सीरीज का सेटअप कर रहा है, जिसमें सिर्फ फन ही नहीं, बल्कि मुखर और ह्यूमर से भरा हुआ है!

ये कुछ मज़ेदार डायलॉग्स हैं जो हमें मिले हैं, और हम इंतज़ार नहीं कर सकते, दुनिया में गोता लगाने और वाइल्ड राइड का मजा लेने के लिए। कॉल मी बे धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूसेड है, जिसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा हैं। इस सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है और कोलिन डी’कुन्हा ने डायरेक्ट किया है।

आठ एपिसोड वाली इस सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है। इसे करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। कॉल मी बे का प्रीमियर 6 सितंबर, 2024 को भारत में और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें