Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज

March 28, 2023

तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज

मुंबई: ‘पिंक’, ‘हसीना दिलरुबा’ और कई अन्य फिल्मों के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसी तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, एक्ट्रेस ने रेड नेकलाइन ड्रेस के साथ गोल्ड का हैवी नेकपीस गले में कैरी किया था, जिसमें मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हुई थी। ‘मनमर्जियां’ की एक्ट्रेस ने 14 मार्च को मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक से एक फोटो और एक वीडियो अपलोड की थी। धार्मिक संगठन हिंद रक्षक संगठन ने पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है।

यह आरोप हिंद रक्षक संगठन इंदौर के संयोजक एकलव्य सिंह गौर ने लगाया, जो भाजपा विधायक मालिनी गौर के बेटे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ एकलव्य गौर की ओर से धार्मिक भावनाओं और धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने की शिकायत मिली है। तापसी ने अभी तक कानूनी कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया या बयान जारी नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें