Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस बड़े फैशन डिजाइनर और कोरियोग्राफर के बेटे पर केस हुआ दर्ज

October 27, 2023

इस बड़े फैशन डिजाइनर और कोरियोग्राफर के बेटे पर केस हुआ दर्ज

बेंगलुरुः फैशन डिजाइनर (Fashion Designer) और कोरियोग्राफर (Choreographer) प्रसाद बिदप्पा (Prasad Bidapa) के बेटे एडम बिदप्पा पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने और कर्नाटक पुलिस के साथ र्दुव्‍यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एडम को हिरासत में लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

बुधवार को एडम बिदप्पा नशे की हालत में लापरवाही से कार चला रहा था। जब राहुल नाम के एक व्यक्ति ने हॉर्न बजाया, तो एडम क्रोधित हो गया, उसने सड़क अवरुद्ध कर दी और येलहंका व्हील फैक्ट्री के पास हंगामा खड़ा कर दिया। डीसीपी साउथ ईस्ट लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि जब पुलिस को मौके पर बुलाया गया तो एडम ने उनके साथ भी र्दुव्‍यवहार किया।

एडम ने पुलिस वालों को धमकी दी कि उसके संबंध ताकतवर लोगों से हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एडम नशे में था। आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें