Site icon Dainik Savera Times

मेरिट के आधार पर हो कास्टिंग: Priyanka Chopra

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि कोई कैंप बॉलीवुड पर राज नहीं कर सकता और मेरिट के आधार पर कास्टिंग होनी चाहिये।प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि बॉलीवुड में लोगों का चुनाव मेरिट के आधार पर होना चाहिए न कि पॉलिटिक्स के आधार पर।कोई कैंप बॉलीवुड और फिल्मों पर राज नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, “पिछले 5-10 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव हुए हैं।

इंडस्ट्री में बाहर से काफी टैलेंटेड लोग आ रहे हैं। फिल्मों में कास्टिंग योग्यता के आधार पर होनी चाहिए न कि पॉलिटिक्स के आधार पर। कोई भी कैप बॉलीवुड या कास्टिंग को लेकर रूल नहीं कर सकता।फिल्मों में कास्टिंग इस आधार पर भी होनी चाहिए कि आपकी ऑडियंस क्या देखना चाहती है।प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंटरनेशनल सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में है। सिटाडेल का प्रीमियर 28 अप्रैल को किया जाएगा। सिटाडेल को 06 एपिसोड में तैयार किया गया है।

Exit mobile version