Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Critics Choice 2023: ‘Everything Everywhere’ को मिला Best Film का Award

January 16, 2023

Critics Choice 2023: ‘Everything Everywhere’ को मिला Best Film का Award

फिल्मकार एस.एस. राजामौली की ‘आरआरआर’ ने 28वें क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार निर्देशक जोड़ी डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट की ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ की वजह से गवा दिया। दोनों फिल्में ‘अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर’, ‘बेबीलोन’, ‘द बंशीज ऑफ़ इनिशरिन’, ‘एल्विस’, ‘द फैबेलमैन्स’, ‘ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री’, ‘टीएआईआर’,‘टॉप गन: मेवरिक’ और ‘वीमेन टॉकिंग’ जैसी फिल्मों से टक्कर ले रही थीं।

‘आरआरआर’ ने सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान भी गंवाया। हालांकि, इसने यहां आयोजित पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म और सर्वश्रेष्ठ सर्वश्रेष्ठ गीत की ट्रॉफी जीती।‘एवरीथिंग एवरीवन ऑल एट वंस’ एक बेतुकी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। कथानक एक चीनी-अमेरिकी आप्रवासी (मिशेल योह द्वारा अभिनीत) पर केन्द्रित है। स्टेफनी सू, के हुई क्वान, जेनी स्लेट, हैरी शम जूनियर, जेम्स होंग और जेमी ली कर्टिस सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें