Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टार परिवार के साथ मनाएं जनमाष्टमी का त्योहार: स्टार प्लस के कलाकारों की परफॉर्मेंस होगी लाजवाब

August 21, 2024

स्टार परिवार के साथ मनाएं जनमाष्टमी का त्योहार: स्टार प्लस के कलाकारों की परफॉर्मेंस होगी लाजवाब

मुंबई : स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की इमोशंस का एहसास कराने वाले दिलचस्प और अनोखे कंटेंट की पेशकश के लिए जाना जाता है। बता दें कि चैनल के पास एंटरटेनमेंट और सशक्तीकरण दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए शो की एक बेहतरीन लाइनअप है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ, एडवोकेट अंजली अवस्थी और ये है चाहतें शामिल हैं, जिनकी कहनी फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

तीज और रक्षा बंधन के खास मौकों का जश्न मनाने के बाद, स्टार प्लस अब जन्माष्टमी के मौके पर “हाथी घोड़ा पालकी, जन्मदिन कन्हैया लाल की” के नाम से एक खास जश्न लाने वाला है। ये सेलिब्रेशन 28 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक चलेगा। जन्माष्टमी में भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाया जाता है और इस मौके को धूम-धड़ाके और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। इस मौके पर स्टार प्लस के शो के कलाकार एक खास कार्यक्रम पेश करेंगे, जो इस उत्सव में चार चांद लगा देगा। जन्माष्टमी का जश्न स्टार परिवार के साथ बहुत ही रोमांचक और मनोरंजक होने वाले हैं। इसमें बहुत सारे दिलचस्प परफॉर्मेंस और मजेदार एक्ट देखने मिलेंगे। अपने पसंदीदा कलाकारों को एक साथ देखना एक मजेदार अनुभव होगा, और आप इसे देखना मिस नहीं कर सकते।

स्टार परिवार के सभी कलाकार हाथी घोड़ा पालकी बर्थडे कन्हैया लाल की पर अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को एक बार फिर दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें