Site icon Dainik Savera Times

Celina Jaitly Birthday : 43 की हुईं सेलिना जेटली, बोलीं – एक मुहाने पर खड़ी हूं अभी बहुत कुछ आना बाकी है

Celina Jaitly Birthday : अभिनेत्री सेलिना जेटली अपना 43वां जन्मदिन ऑस्ट्रियाई आल्प्स में मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर किसी दार्शनिक की मानिंद उन्होंने अपनी अब तक उपलब्धियों और चुनौतियों पर राय रखी।

सेलिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह जमीन पर पोज दे रही हैं। उन्होंने लिखा: ‘‘बर्थडेगर्ल (हैशटैग)। मैं एक और मील के पत्थर के मुहाने पर खड़ी हूं तब मैं उस अविश्वसनीय यात्र के बारे में सोचने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं, जिसने मुझे यहां तक पहुंचाया है।

‘‘मिस इंडिया का ताज, मिस यूनिवर्स रनर-अप की जीत, 25 फिल्में, 36 ब्रांड एंडोर्समेंट, 108 टॉप मैगजीन कवर, दो जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद, एक फिल्मफेयर पुरस्कार, हार्वे मिल्क फाउंडेशन का लीला वॉटसन पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्र की राजदूत और अनगिनत अविस्मरणीय पलों के बाद.. मैं यहां हूं।’’

अभिनेत्री ने कहा कि प्रत्येक उपलब्धि, अनुभव और चुनौती ने उन्हें आज की महिला के रूप में आकार दिया है। ‘एक महिला जो अतीत के लिए आभारी है और आगे जो है उसको लेकर उत्साहित भी है। आज न केवल एक और जन्मदिन है, बल्कि एक नए रूप में निखरने, संवरने और खुद को आगे बढ़ते देखने का दिन भी है। बने रहिए मेरे साथ, क्योंकि बहुत कुछ आना बाकी है!‘

नो एंट्री, गोलमाल रिटर्न्‍स और अन्य फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने पहले अपने जन्मदिन की योजनाओं को साझा किया था।

अपने जन्मदिन की योजनाओं के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने बताया था, ‘इस साल, ऑस्ट्रियाई आल्प्स की लोकेशन्स पर जन्मदिन का जश्न मनाने की योजना है। अपने परिवार के साथ दिन बिताने, ठंडी पहाड़ी हवा का आनंद लेने और बर्फ से ढकी चोटियों को देखने का विचार ही सबसे मैजिकल होगा।‘

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं दिन की शुरुआत एक आरामदायक नाश्ते के साथ करूंगी, फिर साथ में आकर्षक अल्पाइन गांवों की सैर पर निकलूंगी। यह सरल क्षण, गर्मजोशी भरी हंसी, सुंदर दृश्य और प्रियजनों का साथ ही है, जो जन्मदिन को वास्तव में खास बनाता है।‘

Exit mobile version