Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Instagram अकाउंट हैक होने पर Chahat Khanna ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह चौंकाने वाला था’

January 5, 2025

Instagram अकाउंट हैक होने पर Chahat Khanna ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह चौंकाने वाला था’

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री चाहत खन्ना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने के बारे में बात की। बड़े अच्छे लगते हैं में काम कर मशहूर हुई अभिनेत्री ने बताया कि अकाउंट हैक होना और फॉलोअर्स का तेजी से घटना उनके लिए काफी चौंकाने वाला रहा। काफी प्रयास और सुरक्षा प्रोटोकॉल की मदद से खन्ना का अकाउंट रिकवर हो चुका है। हालांकि, हैक के बाद लगभग 2.5 मिलियन फॉलोअर्स उन्हें अनफॉलो कर चुके हैं।

अभिनेत्री ने कहा, ‘यह मेरे लिए काफी चौंकाने वाला था। सब कुछ ठीक रखने और जांच करने के बावजूद, हैकर्स किसी तरह मेरे अकाउंट तक पहुंच गए। मेटा टीम ने जल्द से जल्द मेरा अकाउंट रिकवर करने में मदद की। हालांकि, मुझे इस सब के बीच लगभग 2.5 मिलियन फॉलोअर्स की गिरावट दिखी और यह काफी अजीब रहा। हैकिंग तुर्की में होने का संदेह है। चाहत खन्ना के इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अभिनेत्री ने मेटा टीम को धन्यवाद देते हुए आगे लिखा, ‘‘जल्द से जल्द मेरे अकाउंट तक पहुंच वापस पाने में मेरी मदद करने के लिए मेटा की टीम का शुक्रिया। उम्मीद है कि अब सब ठीक रहेगा।’’

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री साइबर क्राइम का शिकार हुई हैं। इससे पहले साल 2020 में चाहत खन्ना साइबर क्राइम का शिकार हो गई थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को एक पुराने दोस्त ने हैक कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि हैकिंग के लिए जिम्मेदार व्यक्ति उनका पूर्व मित्र था, जिसके साथ उनका झगड़ा हो गया था। चाहत ने घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पिछले महीने, खन्ना ने दुबई में अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन गंडोत्र के साथ छुट्टियां मनाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करके सुर्खयिां बटोरी थी। हालांकि चाहत ने रोहन के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन साथ में उनका लगातार छुट्टियां मनाना और सार्वजनिक रूप से दिखना इस बात का संकेत है कि वे रिलेशनशिप में हैं।

चाहत खन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने टीवी शो हीरो-भक्ति ही शक्ति है से अपनी अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने कई लोकप्रिय शो में काम किया है, जिनमें कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन, काजल, बड़े अच्छे लगते हैं, क़ुबूल है के साथ अन्य शोज के नाम शामिल हैं। टेलीविजन के अलावा चाहत कई विज्ञापनों और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म यात्री में भी काम कर चुकी हैं।

ये भी देखें : Apara Ekadashi 2026: मई में कब है अपरा एकादशी? जानिए व्रत की सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें