
एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्म में लक्ष्य आरव के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अनन्या पांडे चांदनी के रोल में दिखेंगी। यह फिल्म एक यंग और इंटेंस लव स्टोरी का वादा करती है, जो एक साथ फ्रेश भी लगती है और इमोशनल भी। ऐसे दौर में, जहां हाई-एक्शन एंटरटेनर्स का बोलबाला है, ‘चांद मेरा दिल’ एक जरूरी बदलाव की तरह सामने आती है, जो फिर से पैशनेट लव स्टोरीज़ पर फोकस करती है।
टीज़र में एक गहरी और पैशनेट प्रेम कहानी की झलक देखने को मिलती है, जिसके पीछे मजबूत इमोशनल कोर है। टैगलाइन “प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है” इस बात का इशारा देती है कि यह कहानी गहरे, सच्चे और बेबाक प्यार को दिखाने वाली है।

लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी स्क्रीन पर एकदम फ्रेश लग रही है, और दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी नैचुरल और एंगेजिंग महसूस होती है। टीज़र में दोनों कलाकारों ने अपनी मौजूदगी से मजबूत असर छोड़ा है, जिससे उनके किरदार और भी दिलचस्प लगते हैं और फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ती है।

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिज्के डिसूज़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...