Chhaava worldwide collection : बॉलीवुड के स्टार विक्की कौशल और साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म “छावा” अपने शुरुआती हफ्ते में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 164.75 करोड़ रुपये कमाकर इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसके साथ ही इस फिल्म ने सभी सिनेमाघरों में कुछ ही दिनों में 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। बता दें इस फिल्म ने हाल रिलीज हुई अक्षय कुमार फिल्म “स्काईफोर्स” के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने तीन दिनों में दुनिया भर में केवल 140 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
फिल्म “छावा” ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर फिल्म का कुल 164.75 करोड़ रुपये कमाए है। बता दे कि फिल्म लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित, “छावा” 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई। इसे मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। फिलहाल फिल्म का सकल भारत कलेक्शन 139.75 करोड़ रुपये है और इसकी शुद्ध कमाई 116.50 करोड़ रुपये है। फिल्म ने विदेशों में 25 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित
बता दें कि “छावा फिल्म पीरियड ड्रामा मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसका किरदार कौशल ने निभाया है। वही मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई का किरदार निभाया है। छावा में कौशल और उटेकर ने एक बार फिर साथ काम किया है, इससे पहले उन्होंने सारा अली खान के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ (2023) में काम किया था।

