Site icon Dainik Savera Times

OTT पर ‘Chhatriwali’ ट्रेंडिंग में बनी नंबर वन, फैंस ने दी बधाइयां

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की ओटीटी फिल्म ‘छत्तरीवाली’ इन दिनों धमाल मचा रही है। दरअसल, ‘छत्तरीवाली’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर वन ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है।

जानकारी के लिए बता दें के बीते 20 जनवरी को ओटीटी प्लेफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई ‘छत्तरीवाली’ ने अपने साथ में रिलीज हुई ओटीटी की तमाम वेब सीरीज और फिल्मों में से सबसे ज्यादा दर्शकों को ध्यान खींचा है। हालांकि बॉलीवुड सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘मिशन मजनू’ ने ‘छत्तरीवाली’ को कड़ी टक्कर दी है।

लेकिन अलग-अलग जॉनर की फिल्म होने के नाते ‘छत्तरीवाली’ को भी शानदार कामयाबी मिली है। बता दें कि इस फिल्म में रकुल प्रीत के अलावा एक्टर सुमित व्यास, सतीश कौशिक और राजेश तैलंग ने अहम भूमिका को अदा किया है। इस पर सभी फैंस टीम को बधाइयां दे रहे हैं।

Exit mobile version