Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhaava OTT Release: फिल्म ‘छावा’ ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, 2 दिन में कमाए 31 करोड़, अब इस OTT पर भी होगी रिलीज

February 16, 2025

Chhaava OTT Release: फिल्म ‘छावा’ ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, 2 दिन में कमाए 31 करोड़, अब इस OTT पर भी होगी रिलीज

Chhaava OTT Release: बॉलीवुड के स्टार विक्की कौशल और साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ ने सभी सिनेमाघरों में केवल 2 दिनों में 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। दर्शकों को विक्की कौशल का ये नया अवतार बेहद पसंद आ रहा है। वही इसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज करने की बात हो रही।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज

इस साल 2025 में बहुत सी बड़ी-बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं लेकिन फिल्म छावा रिकॉर्ड कोई भी फिल्म नहीं बना पायी। फिल्म छावा की जोश और एनर्जी भरी फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। वहीं फिल्म में इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि इसी साल कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं।

वही दूसरी फिल्म अक्षय की फिल्म स्काईफोर्स भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं जिसने सिर्फ 12 करोड़ रुपये ही कमा पाई। वही अगर विक्की कौशल की फिल्म छावा की बात करे तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की धमाकेदार कमाई ने बाद विक्की कौशल के करियर में चार चांद लगा दिए हैं।

सैम बहादुर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और राजी जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए फिल्म छावा ने इतिहास रच दिया है। वही अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म छावा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी। फिल्म के रिलीज होने के डेढ़ से दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है।

वैलेंटाइन डे पर Highest Collection

फिल्म ‘छावा’ से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय फिल्म वैलेंटाइन डे पर रिलीज की गयी थी। बता दे इस फिल्म ने भी 19 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन इस साल की हाईएस्ट कलेक्शन विक्की की फिल्म छावा से पास है। इस फिल्म ने 31 करोड़ कमाकर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें