
एंटरटेनमेंट डेस्क: एक ऐसी इंडस्ट्री में जहाँ अक्सर सुरक्षित और पुराने फॉर्मूलों को ही सराहा जाता है, छोरी 2 एक बार फिर अंधेरों की ओर कदम बढ़ाती है — डर और सिहरन से भरी उस दुनिया की ओर, जिसकी आवाज़ पूरी तरह नारी और निर्भीक है। लेकिन फिल्म से भी बढ़कर जो बात उभरकर सामने आती है, वो है उन महिलाओं का मजबूत समर्थन, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में तय रास्तों को छोड़कर खुद का एक नया मुकाम बनाया।
विद्या बालन, गुनीत मोंगा, भूमि पेडनेकर, मृणाल ठाकुर, आरती कड़व, पंचमी घवरी, अहसास चन्ना और पारुल गुलाटी जैसी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में कुछ नया करके एक अलग पहचान बना चुकी हैं। ये सभी रूढ़ियों को चुनौती देकर सफलता को अपने तरीके से परिभाषित कर रही हैं। छोरी 2 के लिए इनका समर्थन सिर्फ एक फिल्म की तारीफ़ नहीं है — ये सिनेमा में सशक्त महिला कहानियों की सच्ची पहचान है।

इस समर्थन को लेकर नुशरत भरूचा ने कहा,
“छोरी 2 मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है; ये हर उस महिला की ताकत और हिम्मत का प्रतीक है जो अनजाने रास्तों पर कदम रखती है और उन्हें अपना बना लेती है।”
इन महिलाओं ने खुद जोखिम उठाना सीखा है, डर से आगे बढ़ना सीखा है और खुद को बार-बार नया रूप देना सीखा है। छोरी 2 के समर्थन में वे हर उस महिला की हिम्मत को सलाम कर रही हैं, जो आम रास्तों को छोड़कर नये रास्ते पर पूरे आत्मविश्वास से चलती है।
कह सकते हैं कि छोरी 2 केवल उन भूतों की कहानी नहीं है जो अंधेरे में छिपे हैं — ये उन शक, डर और परंपराओं के भूतों की कहानी भी है जिन्हें हर अलग सोचने वाली महिला को अपने भीतर से बाहर निकालना होता है।

मेष: दिन शुभ रहेगा...