Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Bharat के लोकप्रिय शो ’10:29 Ki Aakhri Dastak’ में महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल हुई बाल कलाकार Mahi Bhanushali

September 25, 2024

Star Bharat के लोकप्रिय शो ’10:29 Ki Aakhri Dastak’ में महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल हुई बाल कलाकार Mahi Bhanushali

मुंबई: स्टार भारत का चर्चित शो ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ अब एक नए रोमांचक मोड़ की ओर बढ़ रहा है, जहां प्रतिभाशाली बाल कलाकार माही भानुशाली की एंट्री होने वाली है। अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वाली माही अब इस शो में डायन की बेटी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। यह किरदार कहानी में जल्द ही एक नया रोमांचक मोड़ लेकर आएगा।

शो की कहानी इंस्पेक्टर अभिमन्यु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमयी डायन की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। माही का किरदार जैसे ही कहानी में प्रवेश करेगा, उसमें बदले की भावना का तड़का लग जाएगा। माही का किरदार अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए अभिमन्यु के खिलाफ खड़ा होगा और उसे मात देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। साथ ही, अपनी मां को वापस लाने की उसकी कोशिशें कहानी को और भी दिलचस्प बना देंगी।

माही भानुशाली के पिछले किरदारों में उन्हें दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है और ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ में उनका यह नया किरदार दर्शकों को एक बार फिर से प्रभावित करेगा। देखिए ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ का यह रोमांचक नया अध्याय सिर्फ़ स्टार भारत पर!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें