Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chiyaan Vikram ने सक्सेस पार्टी में कास्ट और क्रू के साथ मनाया “तंगलान” की सफलता का जश्न

August 28, 2024

Chiyaan Vikram ने सक्सेस पार्टी में कास्ट और क्रू के साथ मनाया “तंगलान” की सफलता का जश्न

चियान विक्रम स्टारर फिल्म “तंगलान” ने अपनी रिलीज के साथ ही हलचल मचा दी है। फिल्म को बेहतरीन समीक्षा मिली है और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है, लेकिन मेकर्स ने इसकी सक्सेस का जश्न इसे सफल बनाने वाली टीम के साथ, एक बेहद सिंपल तरीके से मनाया। इस अचीवमेंट का जश्न मनाने के लिए मेकर्स ने एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पूरी कास्ट और टीम मौजूद थी।

तंगलान की टीम ने मिलकर फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। इस तरह से टीम के सभी लोग सक्सेस पार्टी में शामिल होने के लिए एक छत के नीचे जमा हुए। इस जश्न के मौके पर चियान विक्रम पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान पहने नजर आए, इतना ही नहीं उन्होंने टीम को खाना भी परोसा। फिल्म सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्मेंस कर रही है और उम्मीद है कि भविष्य में भी यह सफल रहेगी।

तेलुगु में रिलीज हुई इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह हर दिन और पापुलर होती जा रही है। तेलुगु में फिल्म को दिखाने वाली स्क्रीन की संख्या में भी 1.5 गुना वृद्धि हुई है। इसके साथ ही, उत्तर भारत के एक्जिबिटर्स की भारी डिमांड के कारण तंगलान’ हिंदी में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है।यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया।

यह फिल्म दर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को आगे ले जाएगी। यह एक और अनोखे कांसेप्ट वाली साउथ इंडियन फिल्म है। पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड, चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर तंगलान, 15 अगस्त, 2024 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ हो चुकी है। जबकि यह फ़िल्म 6 सितंबर को हिंदी में रिलीज़ होगी। फ़िल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें