Site icon Dainik Savera Times

‘Tangallan’ में सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने पर चियान विक्रम ने की बात

टीम तंगलान हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए बेंगलुरु गई थी। इस दौरान फिल्म के लीड एक्टर चियान विक्रम ने बताया कि कैसे तंगलान उनके करियर का सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट था। विक्रम ने कहा, “मैंने “अन्नियन” और “पीथमगन” जैसी फिल्मों में कई मुश्किल भूमिकाएँ निभाई हैं, लेकिन तंगलान अलग है। यह मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म है। हमें हर सीन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें शूटिंग के दौरान चोट लगना भी शामिल है। यहाँ तक कि रोमांटिक सीन भी मुश्किल थे।”

इस बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, “असल चुनौती ब्रिटिश कॉलोनियल युग और स्वदेशी जनजातियों के किरदारों को पेश करना है – जिन्हें हम पूरी तरह से जानते नहीं। हमें उन्हें बस एक्ट करना नहीं था, बल्कि उनमें खो जाना था। ऐसा लगता था जैसे हम एक सदी पीछे चले गए है।”इस भूमिका के लिए विक्रम ने छह महीने तक कड़ी ट्रेनिंग ली और अपना वजन भी काफी कम किया।

उन्होंने बताया कि इस भूमिका के लिए शारीरिक बदलावों से कहीं ज़्यादा मानसिक बदलावों को ज़रूरत थीं और रोज़ाना शूटिंग के लिए चार से पाँच घंटे मेकअप करवाने की ज़रूरत पड़ती थी। विक्रम ने यह भी बताया कि ऋषभ शेट्टी द्वारा डायरेक्टेड और एक्टेड कंतारा ने तंगलान को बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि कंतारा ने दिखाया है कि कैसे एक अच्छा कंटेंट दुनिया में कहीं भी पहुँच सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के ग्लोबल सक्सेस की भी तारीफ की। पा. रंजीत ने तंगलान’ को एक ऐतिहासिक फिल्म बताई है, जो ‘KGF’ से अलग है, जिसमें बतौर लीड यश ने रॉकी भाई का किरदार निभाया है और प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड है। रंजीत ने बताया, “जबकि KGF रॉकी भाई के बारे में है, तंगलान सौ साल पहले के एक समुदाय के बारे में है।

यह फिल्म मैसूर राज्य काल के दौरान KGF क्षेत्र में अलग-अलग लोगों के जीवन को दिखाती है। यह भी बताती है कि सोने की खोज के बाद क्या हुआ, साथ ही कॉलोनियलिज्म और सामाजिक असमानताओं ने समुदाय को प्रभावित किया है।” तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया।

यह फिल्म दर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को आगे ले जाएगी। यह एक और अनोखे कांसेप्ट वाली साउथ इंडियन फिल्म है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन अभिनीत ‘तंगलान’ 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

Exit mobile version