Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चियान विक्रम की अगली फिल्म “Chiyaan 63” का हुआ  अनाउंसमेंट

December 13, 2024

चियान विक्रम की अगली फिल्म “Chiyaan 63” का हुआ  अनाउंसमेंट

मुंबई: शांति टॉकीज़ ने दक्षिण अभिनेता विक्रम और फिल्म निर्माता मैडोना अश्विन के साथ कॉलेब  करते हुए अपने नवीनतम प्रोडक्शन नंबर 3 की घोषणा की जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये दी  । इस  अन्टाइटल फिल्म को ‘चियान 63’ के नाम से जाना जाएगा, जो विक्रम की 63वीं फिल्म होगी।।

शांति टॉकीज़ ने  ‘चियान 63’ की घोषणा की जिसका निर्देशन  मैडोनाअश्विन करेंगी।
उन्होंने आधिकारिक घोषणा कर ये बताया कि लाखों दिलों पर राज़ करनेवाले  चियान विक्रम सर के साथ  उनके प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म की घोषणा  कर उन्हें बेहद ख़ुशी हो  रही है, उनकी अब तक कि यात्रा बेहद ही प्रेरणादायी रही है, एक ऐसे अभिनेता के साथ काम करने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं जिन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं।

इसमें कहा गया है, “फिल्म का निर्देशन  मैडोना अश्विन द्वारा किया जाएगा, जिनकी कहानी कहने का जादू हमने  मंडेला और मावेरन देख लिया   हैं। एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में, हम दूसरी बार मैडोना अश्विन के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं। हम साथ में एक ऐसी फिल्म देने के लिए प्रतिबद्ध हैं , जो विश्व स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shanthi Talkies (@shanthitalkies)

जैसे ही शांति टॉकीज़ ने इस विशाल सहयोग की घोषणा की, नेटिज़न्स ने तुरंत उत्साह और प्रत्याशा व्यक्त की, एक उपयोगकर्ता ने इसे ‘सर्वश्रेष्ठ सहयोग’ के रूप में सराहा। मैडोना अश्विन ने ‘मंडेला’ और ‘मावीरन’ सहित समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों का निर्देशन किया है। यह  ‘चियान 63’ विक्रम के साथ उनकी पहली टीम-अप होगी। दूसरी ओर, मशहूर अभिनेता वर्तमान में निर्देशक एसयू अरुण कुमार की ‘वीरा धीरा सूरन’ की शूटिंग कर रहे हैं। जबकि ‘चियान 63’ के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है, दर्शकों को शांति टॉकीज़ से भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें