Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CJI चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के जज परिवार संग देखेंगे ‘लापता लेडीज’, Aamir Khan भी रहेंगे मौजूद

August 9, 2024

CJI चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के जज परिवार संग देखेंगे ‘लापता लेडीज’, Aamir Khan भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली: भारत के चीफ जस्टिस(CJI) चंद्रचूड़ की पहल पर आज सुप्रीम कोर्ट में फिल्‍म ‘लापता लेडीज’ की स्‍क्रीनिंग होने जा रही है। फिल्‍म स्‍क्रीनिंग के दौरान फिल्म की डायरेक्टर किरण राव और निर्माता आमिर खान भी मौजूद होंगे। आज यानी 9 अगस्त, को सीजेआई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जज और उनके परिवारवाले एक साथ बैठकर डायरेक्टर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ देखेंगे।

स्‍क्रीनिंग के दौरान डायरेक्टर किरण राव और निर्माता आमिर खान भी मौजूद होंगे। दरअसल चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ को उनकी पत्नी ने ‘लापता लेडिज’ की स्क्रीनिंग का आइडिया दिया था। सीजेआई की पत्नी कल्पना दास ने यह फिल्म पहले देखी और उन्हें यह फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपने पति चंद्रचूड़ को इस फिल्म को देखने के लिए राजी कर लिया।

कल्पना दास की सलाह पर सीजेआई ने यह फिल्म देखने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में स्क्रीनिंग करवाकर यह भी सुनिश्चित किया कि सभी जज अपने परिवार वालो के साथ यह फिल्म देखें। बता दे कि,’लापता लेडीज’ 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं की।

लेकिन जब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई तो सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में आ गई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से बहुत प्यार मिला। और अब रिलीज के पांच महीने बाद फिल्म की स्क्रीनिंग सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में होने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,’लापता लेडिज’ फिल्म आज यानी शुक्रवार को शाम 4:15 बजे से शाम 6:20 बजे तक प्रशासनिक भवन परिसर के सी-ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में दिखाई जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

फिल्म के बारे में:

डायरेक्टर किरण राव और निर्माता आमिर खान की यह फिल्म घूंघट की वजह से दो दुल्हनों की अदला-बदली की कहानी पर बनी है जिसने लोगों के दिलों को छू लिया हैं। ‘लापता लेडीज’ की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हुई है। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन जैसे स्टार्स हैं। जिन्होंने अपनी अदाकारी से इस फिल्म को जीवंत कर दिया है। दर्शक ‘लापता लेडिज’ की कहानी के साथ-साथ रवि किशन की एक्टिंग के भी दिवाने हो गए हैं।

किस ओटीटी पर देखें लापता लेडीज?

नितांशी गोयल, प्रभिता रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर ‘लापता लेडीज’ फिल्म को दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें