Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

“तंगलान” के बारे में करीबी सूत्रों ने किया खुलासा! बताया “पा. रंजीत ने फिल्म के हर एक्शन सीक्वेंस में दिखाया अपना कमाल

July 30, 2024

“तंगलान” के बारे में करीबी सूत्रों ने किया खुलासा! बताया “पा. रंजीत ने फिल्म के हर एक्शन सीक्वेंस में दिखाया अपना कमाल

पा. रंजीत की अपकमिंग फिल्म “तंगलान” देश भर में नॉन स्टॉप सुर्खियां बना रही है, फिल्म को देखने के लिए भी दर्शकों के बीच खूब बेसब्री देखने मिल रही है। इस एक्साइटमेंट के बीच, ये याद रखना जरूरी है कि पा. रंजीत एक सच्चे दूरदर्शी हैं, जो अपने प्रोजेक्ट में अनोखे एलिमेंट्स शामिल करते हैं। उनका क्रिएटिव नजरिया यह दर्शाता है कि “तंगलान” को दर्शकों का पूरा ध्यान मिले। फिल्म के हर फ्रेम को इतनी बारीकी और सावधानी से तैयार किया गया है कि दर्शक आसानी से उसमें खो सकते हैं।

डायरेक्टर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कैसे पा. रंजीत थंगालान के साथ नयापन ला रहे हैं, “पा. रंजीत ने सच में “तंगलान” के हर एक्शन सीक्वेंस में रहस्यमय तत्वों को बुनते हुए अपना कमाल दिखाया है। “तंगलान” के हर सीक्वेंस में रहस्य से भरे एलिमेंट्स हैं जो इसे राज से भरा बनाते हैं। जैसे ट्रेलर में कमाल का दिन-रात में होने वाला बदलाव, फिल्म में ऐसे ग्रैंड, लार्जर देन लाइफ वाले पल हैं जो दर्शकों को सीट के किनारे पर रखेंगे।”

फिल्म के आकर्षण को बढ़ाते हुए, “तंगलान” कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) की असल कहानी पर आधारित है। यह ऐतिहासिक सेटिंग इसे काल्पनिक कहानियों से अलग बनाती है। यह फिल्म साउथ इंडियन सिनेमा की क्रिएटिविटी का एक और उदाहरण है, जो दिखाती है कि कैसे इस क्षेत्र के फिल्म मेकर्स हर बार नए आइडियाज के साथ नई और अनोखी फिल्में बनाते हैं। अपनी नई कहानी और नए दृष्टिकोण के साथ, “तंगलान” साउथ इंडियन सिनेमा की कमाल की क्रिएटिविटी को उजागर करती है।

स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस, तंगलान इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें चियान विक्रम, मालविका मोहनन, पार्वती थिरुवोथु और अन्य कलाकार हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन पा. रंजीत ने किया है, जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर्स में पा. रंजीत, के. ई. ज्ञानवेल राजा, ज्योति देशपांडे और जी. धनंजयन का नाम शामिल हैं। जी. वी. प्रकाश कुमार ने इस फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है। बता दें कि तंगलान 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें