Site icon Dainik Savera Times

मैडनेस मचाएंगे, इंडिया को हंसाएंगे की मेजबानी करेंगे कॉमेडियन हर्ष गुजराल

मुंबई: अपनी लाइनों से फैंस का मनोरंजन करने वाले कॉमेडियन हर्ष गुजराल मैडनेस मचाएंगे, इंडिया को हंसाएंगे के अपकमिंग शो में लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

शो के बारे में बात करते हुए हर्ष ने कहा, ’यह सच है कि हंसी सबसे अच्छी दवा है और इस शो के साथ हम भारत को हंसाने के लिए तैयार हैं। मैं इस शो में मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हूं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह शो भारत के कुछ सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह शो स्ट्रेसबस्टर होने का वादा करता है, जो अपनी मनोरंजन से भरपूर कॉमेडी से लोगों को हंसाने के लिए तैयार है।‘ एक्ट्रेस हुमा कुरेशी शो में कॉमेडी चैंपियन की भूमिका निभाएंगी। इस शो का प्रीमियर 9 मार्च से सोनी पर होगा।

Exit mobile version