Site icon Dainik Savera Times

कॉमेडी एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, फिल्म की स्क्रीनिंग पर थे एक्टर

Tiku Talsania: बॉलीवुड और गुजराती सिनेमा के मशहूर कॉमेडी एक्टर टीकू तलसानिया को शनिवार सुबह हार्ट अटैक आया है। मेजर अटैक आने के बाद उनकी कंडीशन क्रिटिकल है। एक्टर फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

छोटे पर्दे से की करियर की शुरुआत

टीकू तलसानिया ने 1984 में टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से अपने एक्टिंग में डेब्यू किया। दो साल बाद, उन्होंने प्यार के दो पल, ड्यूटी और असली नकली से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वे बोल राधा बोल, कुली नंबर 1, राजा हिंदुस्तानी, हीरो नंबर 1, हंगामा और बड़े मियां छोटे मियां जैसी बड़ी फिल्म में अपने शानदार किरदार से सबका मन मोह लिया है और घर-घर में मशहूर हो गए।

250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

बता दें, एक्टर टिकू तलसानिया शाहरुख खान, सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम कर चुके है। टिकू तलसानिया 90 के दशक में दिग्गज एक्टर कई बड़ी-बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने सलमान खान और आमिर खान की फिल्म अंदाज अपना-अपना, शाहरुख खान की फिल्म देवदास, अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में अपनी अदाकारी का दम दिखाया है। बता दें, एक्टर ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने फिल्मों के अलावा टेलीविजन में भी कान किया है। टीकू ने ‘सजन रे फिर झूठ मत बोलो’, ‘ये चंदा कानून है’, ‘एक से बढ़कर एक’ और ‘जमाना बदल गया है’ और उतरन जैसे कई लोकप्रिय शो में काम किया है।

ये भी पढ़ें:  अनुराग ठाकुर ने कहा- हर भारतीय को संस्कृत सीखनी चाहिए, इसके कई फायदे

Exit mobile version