Site icon Dainik Savera Times

इंदौर के थाने में तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

इंदौर (मध्यप्रदेश): इंदौर के एक दक्षिणपंथी संगठन ने अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि पन्नू ने एक फैशन शो में अंग प्रदर्शन करने वाले परिधान के साथ देवी लक्ष्मी की छवि वाला हार पहनकर हिन्दुओ की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। छत्रीपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी कपिल शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘स्थानीय संगठन हिंद रक्षक के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने हमें शिकायत की है कि पन्नू ने मुंबई में कुछ दिन पहले एक फैशन शो के दौरान अंग प्रदर्शन करने वाले परिधान के साथ एक ऐसा हार पहना था जिसमें देवी लक्ष्मी की छवि उकेरी गई थी।’’ शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि पन्नू के इस कृत्य से हिंदुओ की धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा, “हम पन्नू के खिलाफ पेश शिकायत की जांच कर रहे हैं। अभी इस पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जांच के बाद इस विषय में उचित कदम उठाए जाएंगे।”

Exit mobile version