Site icon Dainik Savera Times

‘कुली’ और ‘वॉर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ‘महावतार नरसिम्हा’ अब भी टॉप पर, जानें कलेक्शन

Box Office Report: स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की ‘कुली’, तो दूसरी तरफ बॉलीवुड-टॉलीवुड का बड़ा कॉम्बो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दोनों फिल्में रिलीज के तीन दिन में ही 100 करोड़ क्लब पार कर चुकी हैं। लेकिन इन सबके बीच एक फिल्म ऐसी भी है, जिसने दोनों के आगे बढ़त बनाए रखी है ‘महावतार नरसिम्हा’, जो 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। जहां ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ ने वीकेंड पर जोरदार कमाई करके 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है, वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ 200 करोड़ क्लब में शामिल होकर सबसे आगे निकल गई है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस की घोड़ी साबित होती है।

‘कुली’ का कलेक्शन

रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की।

ओपनिंग डे कलेक्शन: 65 करोड़ रुपये
दूसरे दिन (शुक्रवार): 54.75 करोड़ रुपये
तीसरे दिन (शनिवार): 38.6 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन (3 दिन): 158.7 करोड़ रुपये

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन, सोबिन शाहिर और आमिर खान भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

‘वॉर 2’ का कलेक्शन

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
ओपनिंग डे कलेक्शन: 57.35 करोड़ रुपये
दूसरे दिन (शनिवार): 33.25 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन (3 दिन): 142.71 करोड़ रुपये

हालांकि, शनिवार को यह फिल्म ‘कुली’ से थोड़ी पीछे रह गई, लेकिन दर्शकों का जोश अब भी बरकरार है।

‘महावतार नरसिम्हा’ का जलवा

तीन हफ्ते पहले रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी है।

शुक्रवार: 7.25 करोड़ रुपये
शनिवार: 6.75 करोड़ रुपये
अब तक कुल कलेक्शन: 202.35 करोड़ रुपये

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कहानी दिखाई गई है। दर्शक इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं, और यही वजह है कि नई फिल्मों की भीड़ में भी यह फिल्म टिके रहने में सफल हो रही है।

Exit mobile version