Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

”Coolie” ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, Rajinikanth की 171वीं फिल्म बनी रिकॉर्ड ब्रेकर, जानें पहले दिन की कलेक्शन

August 14, 2025

”Coolie” ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, Rajinikanth की 171वीं फिल्म बनी रिकॉर्ड ब्रेकर, जानें पहले दिन की कलेक्शन

Coolie Box Office : तमिल सिनेमा के “थलाइवा” यानी सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपनी फिल्म ‘कुली’ के जरिए सिनेमाघरों में त्योहार जैसा माहौल ले आए हैं। आपको बता दें कि 14 अगस्त को रिलीज हुई इस मेगा बजट फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। जहां एक तरफ फैंस रात 4 बजे से थिएटर्स के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एडवांस बुकिंग और शुरुआती कलेक्शन्स ने इंडस्ट्री के रिकॉर्ड्स हिला दिए हैं।

375 करोड़ के बजट में बनी ‘कुली’ बनी ब्लॉकबस्टर इन द मेकिंग

लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी ‘कुली’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सिनेमा प्रेमियों के लिए जश्न है। इस एक्शन एंटरटेनर में रजनीकांत के साथ साउथ के मेगास्टार नागार्जुन और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि फिल्म में आमिर खान का एक सरप्राइज कैमियो भी है, जिसने हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को जबरदस्त बढ़त दिलाई है।

एडवांस बुकिंग में ‘वॉर 2’ को पछाड़ा,

फिल्म ट्रेड वेबसाइट sacnilk के मुताबिक, ‘कुली’ ने रिलीज से पहले ही 37.20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। तमिल वर्जन से 27.92 करोड़, तेलुगू से 7.73 करोड़, हिंदी से 1.39 करोड़ और कन्नड़ से 14.25 लाख की प्री-सेल्स हुई है। वहीं, इसी दौरान ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ केवल 20.57 करोड़ की प्री-बुकिंग कर पाई।

टिकटों की हुई बंपर बिक्री

फिल्म के पहले दिन 17.3 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं, जो तमिल सिनेमा के लिए अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। BookMyShow ने बताया कि ओपनिंग वीकेंड के लिए प्लेटफॉर्म पर 2.5 मिलियन टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। सिर्फ नॉर्थ अमेरिका से ही ‘कुली’ ने प्री-सेल्स में 2.75 मिलियन डॉलर (लगभग ₹24 करोड़) की कमाई की है।

पहले दिन की कमाई: ‘2.0’ और ‘लियो’ को पछाड़ने की तैयारी

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक, ‘कुली’ पहले दिन भारत में 65-70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 110-120 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है। यदि ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो यह फिल्म रजनीकांत की ‘2.0’ (60.25 करोड़) और विजय की ‘लियो’ (64.80 करोड़) की ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी।

रजनीकांत के 50 साल और 171वीं फिल्म, फैन्स के लिए डबल सेलिब्रेशन

‘कुली’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रजनीकांत के 50 साल के गौरवशाली करियर की झलक है। यह उनकी 171वीं फिल्म है, और जिस तरह से इसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है, यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है। साउथ इंडिया के कई ऑफिसों में फिल्म के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है, जो बताता है कि रजनीकांत का क्रेज आज भी अडिग है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें