Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुझे मेरे बचपन में ले जाता है दही हांडी उत्सव: विक्की कौशल

September 7, 2023

मुझे मेरे बचपन में ले जाता है दही हांडी उत्सव: विक्की कौशल

मुंबई: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल इस साल दही हांडी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। स्टार जन्माष्टमी समारोह के दौरान अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का प्रचार कर करेंगे। विक्की मुंबई के सबसे बड़े दही हांडी कार्यक्रमों में से एक में भाग लेंगे और ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के अपने नवीनतम गीत ‘कन्हैया ट्विटर पे आजा’ पर हजारों लोगों को नाचने पर मजबूर कर देंगे।

अभिनेता ने कहा, ‘‘मुंबई में दही हांडी एक उत्सव से कहीं अधिक है। यह सब लोगों की भावना, एकता और अटूट बंधन के बारे में है। मुझे हमेशा लगता था कि ‘हांडी’ तोड़ने के लिए बनाया गया। लेकिन, यह त्यौहार भारत की भावना को दर्शाता है।’’उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे बेहद खुशी है कि इस साल मैं उत्साही बच्चों के साथ इसे मनाऊंगा। यह निश्चित रूप से मुझे मेरे बचपन की यादों में ले जाएगा जब मैं अपने परिवार के साथ स्थानीय दही हांडी उत्सव के लिए जाता था।’विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ 22 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें