Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Daler Mehndi की धमाकेदार परफॉर्मेंस, 24th Indian Television Academy Awards में बिखेरे सुरों के रंग

December 21, 2024

Daler Mehndi की धमाकेदार परफॉर्मेंस, 24th Indian Television Academy Awards में बिखेरे सुरों के रंग

Daler Mehndi : नए साल की शुरुआत करें 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स (ITA) के साथ, जो एक ग्रैंड और ग्लैमरस शाम है! इस स्टार-स्टडेड इवेंट में हमारे पसंदीदा स्टार्स अपनी चमक बिखेरते हुए अपने जबरदस्त काम के लिए सम्मान पा चुके हैं। 24वीं ITA अवॉर्ड्स एक शानदार शाम है, जो ग्लैमर से भरपूर होने के साथ, साल की शुरुआत को खास बनाने वाली है। तो तारीख नोट कर लीजिए, क्योंकि इस शाम शानदार परफॉर्मेंस और बेजोड़ टैलेंट का जश्न मनाया गया है।

इस साल का यह ग्रैंड इवेंट एक शानदार सेलिब्रेशन का वादा करता है, जहां टेलीविजन, फिल्म और OTT के स्टार्स एक साथ आएं हैं और इस सम्मान का हिस्सा बनें हैं। यह इवेंट ग्लिट्ज और ग्लैमर से भरपूर है, जिसमें टेलीविजन इंडस्ट्री के बेहतरीन टैलेंट को मंच पर लाकर उनका सम्मान करते हुए दिखाया जाएगा। टीवी स्टार्स जैसे राजन शाही, रूपाली गांगुली, भविका शर्मा, अलिशा पारवी, शिवम खजुरिया, फहमान खान, सोनाक्षी बत्रा, रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, कनवर ढिल्लों, नेहा हरसोरा, अभिका मलाकार, कृषाल आहुजा, गशमीर महाजनी, हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और बॉलीवुड स्टार्स राजकुमार राव और तापसी पन्नू ने भी अपनी मौजूदगी से इस इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाया है।

अवॉर्ड नाइट का एक बड़ा अट्रैक्शन लीजेंडरी सिंगर दलेर मेहंदी का जबरदस्त और एनर्जी से भरा परफॉर्मेंस था। अपनी शानदार स्टेज प्रेजेंस के लिए मशहूर, दलेर मेहंदी अपने हिट गानों संग दर्शकों को एक यादगार म्यूजिकल जर्नी पर ले गए। दर्शक अपनी आप को दलेर मेहंदी के चार्टबस्टर मेलोडीज़ पर ग्रूव करने से नहीं रोक पाए, और उनका प्रदर्शन रात के कुछ जादुई लम्हों में से एक बन गया। यह दर्शकों के लिए एक परफेक्ट न्यू ईयर गिफ्ट था। नए साल का स्वागत करने का और अच्छा तरीका क्या हो सकता है, जब आप लेजेंडरी सिंगर दलेर मेहंदी के गानों पर डांस कर रहे हों?

कई कलाकार, जिनमें गौरव खन्ना, यानी अनुज, भी थे, दलेर मेहंदी के साथ स्टेज पर ग्रूव करते हुए नजर आए! अपनी अद्भुत ऊर्जा और दिल छूने वाली आवाज के साथ, आइकॉनिक सिंगर दलेर मेहंदी के परफॉर्मेंस ने इस चमकदार रात को और भी जादुई और सुरों से भरा बना दिया। 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स 31 दिसंबर, 2024 को शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें