Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोने के बर्तनों में खाना खाती है अरबपति कपल की बेटी, पहले बर्थडे पर पहनी 24 कैरेट सोने की ड्रेस…पिता ने गिफ्ट की Rolls Royce

May 23, 2026

सोने के बर्तनों में खाना खाती है अरबपति कपल की बेटी, पहले बर्थडे पर पहनी 24 कैरेट सोने की ड्रेस…पिता ने गिफ्ट की Rolls Royce

एंटरटेनमेंट डेस्क: दुबई के अरबपति बिजनेसमैन सतीश संपाल और उनकी पत्नी तबिंदा संपाल का लैविश लाइफस्टाइल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। नेटफ्लिक्स के नए शो ‘देसी ब्लिंग’ में उनकी हाई-प्रोफाइल लाइफ दिखने के बाद से उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कपल की अमीरी देख कर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के भी होश उड़ गए। सतीश संपाल और तबिंदा की 1 साल की बेटी बेला भी लग्जरी लाइफ जीती है।

देसी ब्लिंग शो में सतीश संपाल और उनकी पत्नी तबिंदा संपाल ने अपनी 1 साल की बेटी बेला से भी इंट्रोड्यूस कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि शादी के करीब 9 साल बाद उनकी बेटी हुई है, जिसे उन्होंने कई मन्नतों के बाद लिया है। 1 साल की बेला के पास खुद की गाड़ी है। वह सोने के बर्तनों में खाना खाती है।

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल में नरमी और अमेरिका-ईरान वार्ता से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने इस हफ्ते दर्ज की मजबूत बढ़त

बेला दुबई की सबसे अमीर राजकुमारी है

तबिंदा ने बताया कि बेला का जन्म लंदन के एक ऐसे हॉस्पिटल में हुआ, जहां रॉयल फैमिली के मेंबर्स का जन्म हुआ है। उनके पति सतीश ने बेटी के जन्म से पहले ही सोने बर्तन बनवाए थे। बेला सोने के बर्तन में ही खाना खाती हैं। बेला की सोने की थाली, चम्मच, गिलास है। बेला दुबई के सबसे अमीर बच्चों में से एक है। उन्होंने अपनी बेटी का पहला बर्थडे काफी ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट किया था। बेटी ने पहले बर्थडे में 24 कैरेट सोने से बनी ड्रेस पहनकर पहनी थी।

ये भी पढ़ें: PM Modi LIVE: 51000 युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा

बेटी को गिफ्ट की रोल्स-रॉयस

तबिंदा ने बताया की बेटी के पहले बर्थडे पर सतीश ने अपनी प्रिंसेस को पिंक कलर की कस्टमाइज्ड रोल्स-रॉयस कार गिफ्ट की। ये सुनकर तेजस्वी प्रकाश हैरान रह गईं। तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सतीश संपाल और तबिंदा संपाल को उन्हें गोद ले लेना चाहिए, ताकि उनके पास भी पिंक कलर की रोल्स-रॉयस कार आ जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें