Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deadpool and Wolverine एक्टर Karan Soni ने पावरहाउस Ranveer Singh को हॉलीवुड मूवीज के लिए बताया परफेक्ट

July 30, 2024

Deadpool and Wolverine एक्टर Karan Soni ने पावरहाउस Ranveer Singh को हॉलीवुड मूवीज के लिए बताया परफेक्ट

डेडपूल फिल्म में टैक्सी ड्राइवर दोपिंदर की भूमिका निभाने के लिए पॉपुलर भारतीय मूल के एक्शन करण सोनी को भारत के अलावा दुनिया भर के दर्शकों से काफी तारीफ मिली है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण ने बताया है कि वह किस इंडियन एक्टर को मार्वल फिल्म में देखना पसंद करेंगे।

करण कहते हैं, “रणवीर सिंह को इसलिए चुनेंगे क्योंकि रयान रेनॉल्ड्स ने उनका ज़िक्र किया था। रणवीर ने डेडपूल 2 के हिंदी वर्शन में रयान की आवाज़ दी थी। करण को लगता है कि रणवीर खलनायक के तौर पर बेहतरीन रहेंगे क्योंकि विलेन ज़्यादा मज़ेदार होते हैं और रणवीर में इसके लिए सही एनर्जी है।”

करण ने यह भी कहा कि रणवीर सिंह में हॉलीवुड में चमकने की क्षमता है, उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह किसी भी हॉलीवुड फिल्म में अच्छा काम करेंगे। लेकिन, मेरे हिसाब से वह एक फुल फ्लेज्ड मूवी स्टार की तरह दिखते हैं जो अमेरिका में भी स्टार बन सकते हैं।”

करण ने रणवीर सिंह के सफ़र की भी तारीफ की और कहा, “मुझे उनकी कहानी भी बहुत पसंद है।” उन्होंने आगे कहा कि रणवीर ने एक अनजान शख्स के रूप में अपनी शुरुआत की और बहुत कुछ हासिल किया, खासकर भारत में जो बहुत मुश्किल है। करण का मानना ​​है कि रणवीर खुद को बहुत भारतीय मानते हैं और अगर उन्हें मौका मिला तो वे भारतीय संस्कृति को इंटरनेशनल स्टेज पर लाएंगे।”

करण सोनी के इस इंटरव्यू से कुछ दिन पहले रयान रेनॉल्ड्स ने इस बारे में बात की थी कि वह रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करना चाहेंगे, तो रयान ने जवाब में कहा था, “मुझे नहीं पता है। ओह… रणवीर सिंह कमाल के हैं। उन्होंने डेडपूल की आवाज़ हिंदी में दी है। वह बहुत मज़ेदार हैं और बहुत फिट भी हैं।”

ह्यूग से बात करते हुए रयान ने पूछा, “क्या तुम्हें लगता है कि तुम फिट हो?” ह्यूग ने जवाब दिया, “सच में?” रयान ने फिर कहा, “यह आदमी तुम्हें ‘क्रिप्ट-कीपर’ जैसा दिखाता है। वह कमाल का है।” ह्यूग और रयान दोनों ने रणवीर की तारीफ की।

सिंह और रेनॉल्ड्स के बीच पहले से ही वर्क रिलेशनशिप हैं। रणवीर ने डेडपूल 2 के हिंदी वर्जन में डेडपूल की आवाज़ दी है। अपने टेलेंट और एनर्जी के लिए मशहूर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने नेक्स्ट बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसने ऑनलाइन सभी को उत्साहित कर दिया! उनका दमदार अभिनय हमेशा दिल जीत लेता है और कहना होगा कि अब यह हॉलीवुड तक भी पहुंच गया है!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें