Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दीपिका कक्कड़ का खुलासा : शोएब ने उन्हें प्रभावित करने के लिए लिखी डायरी

December 25, 2023

मुंबई: ‘ससुराल सिमर का’ फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह पहले से ज्ज़्यादा रोमांटिक हो गए हैं।शोएब और दीपिका ने ‘ससुराल सिमर का’ में स्क्रीन साझा की थी। वह फरवरी 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दंपति का एक बेटा है, जिसका नाम रुहान है।एक कलाकार के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाते हुए शोएब इस समय सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का हिस्सा हैं।

सप्ताहांत एपिसोड में उन्होंने कोरियोग्राफर अनुराधा अयंगर के साथ प्रतिष्ठित विवाह गीतों, ‘चल प्यार करेगी’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘ये लड़का हाय अल्लाह’ और ‘साजनजी घर आए’ पर अपने विशेष प्रदर्शन से जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।पहले से ही मंत्रमुग्ध कर देने वाले अभिनय में प्यार और भावना की एक अतिरिक्त परत जोड़ते हुए दीपिका ने अभिनय के अंत में उनके साथ जुड़कर उन्हें चकित कर दिया।

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, ’पहले वह रोमांटिक थे, लेकिन वह इसे दिखाते नहीं थे और कहते थे कि उन्हें नहीं पता कि खुद को कैसे व्यक्त करना है। हाल ही में हमारी सालगिरह थी और वह शूटिंग कर रहे थे, इसलिए मुझे कुछ उम्मीद नहीं थी। जब वह वापस आए, तो उन्ज़्होंने मुझे डायमंड इयररिंग्स दिलाए।’

दीपिका ने कहा, ’मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इस बात से हुई कि उन्होंने लिखना शुरू कर दिया है। मैं तब से लिख रही हूं, जब से वह मेरी जिंदगी में आए हैं, लेकिन अब उन्होंने मुझे प्रभावित करने के लिए लिखना शुरू कर दिया है। यह मेरे लिए बहुत खास था। सबसे खास बात यह थी कि जब मैं तीन महीने के लिए बाहर थी तो उन्ज़्होंने एक डायरी रखी थी, जिसमें हर चीज का विवरण था। वो डायरियां आज भी मेरे पास हैं।’

‘कहां हम कहां तुम’ की अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘जब मैं वापस आई, तो मुझे उनसे जो उपहार मिला, वे दो डायरियां थीं, जिनमें उन्होंने हर दिन जो कुछ भी किया, वह किससे मिले और वह मुझे कितना याद करते थे, इसके बारे में विस्तार से लिखा था।’’झलक दिखला जा’ सोनी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें