Site icon Dainik Savera Times

2025 के सर्वे में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन का जलवा बरकरार, बनें नंबर1 हीरो और हीरोइन

एंटरटेनमेंट डेस्क: देश के लोगों की धड़कन को नापते हुए इस साल दूसरी बार इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। आपको बता दें कि इस बार फिर से अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ने अपना दबदबा दिखाया है। उन्होंने इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन पोल में नंबर 1 हीरो और हीरोइन का टॉप स्पॉट अपने नाम किया है।

इस लिस्ट में कई साउथ के स्टार्स की एंट्री हुई है, जिसमें से साई पल्लवी ने दूसरा स्पॉट अपने नाम किया है। लेकिन, ‘पीकू’ और ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आ चुकी बिग बी और दीपिका पादुकोण की जोड़ी, अब भी टॉप पर बनी हुई है, जो फरवरी 2025 के पोल में उनकी बढ़त को दोहराती है। इस पोल से फरवरी 2025 के पिछले सर्वे से एक खास ट्रेंड दिखाई देता है। कई सालों से, दीपिका ने इस पोल में अपना दबदबा बनाए रखा है और जबरदस्त मिली रेटिंग से यह फिर से साफ हो गया है कि वह ‘देश की नंबर 1 एक्ट्रेस’ हैं।

दीपिका पादुकोण की पॉपुलैरिटी फिर से साबित हो गई है, क्योंकि यह पहली बार नहीं बल्कि वह 2023 से लगातार टॉप एक्ट्रेस का ख़िताब अपने नाम करती आ रही हैं। उनकी हाल की सफलताएँ, जिसमें ग्लोबल हिट फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘सिंघम अगेन’ शामिल हैं, ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह अगली बार एटली द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली फिल्म में दिखाई देने वाली है। वहीं, इस पोल की लिस्ट की बात करें तो इसमें रश्मिका मंदाना तीसरे और आलिया भट्ट चौथे स्पॉट पर नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण भारत की टॉप सुपरस्टार और ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर लगातार दुनिया भर में छाई हुई हैं। हाल ही में, वह एक बड़े ग्लोबल अवॉर्ड सेरेमनी में पहली भारतीय जूरी भी बनीं। वहीं, उनकी फिल्मों ने दुनिया भर में ₹10,000 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर उनकी बादशाहत बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Meen Sankranti 2026: 14 या 15 मार्च… कब है मीन संक्रांति, जानें सही तिथि और इस दिन किए जाने वाले शुभ कार्य  

Exit mobile version