Site icon Dainik Savera Times

Deepika Padukone ने मनाया दुआ का पहला जन्मदिन… खुद बनाया स्पेशल चॉकलेट केक, देखें PHOTOS

Deepika Padukone Daughter Birthday : बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नन्ही परी दुआ के साथ पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि बीते साल 8 सितंबर को जन्मी दुआ अब एक साल की हो चुकी हैं। बेटी की परवरिश में व्यस्त दीपिका और रणवीर ने अपनी लाडली के पहले जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक खुद दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

दुआ के लिए दीपिका ने खुद बनाया स्पेशल केक

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के जन्मदिन के मौके पर अपनी कुकिंग स्किल्स का परिचय दिया। दरअसल एक्ट्रेस ने दुआ के लिए अपने हाथों से खास चॉकलेट केक बनाया और पति रणवीर सिंह के साथ मिलकर बेटी का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इस फोटो के कैप्शन में दीपिका ने लिखा “मेरे प्यार की अनोखी भाषा, अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने हाथों से केक बनाना।” दीपिका की इस पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

दुआ नाम का खास मतलब

बेटी के जन्म के लगभग दो महीने बाद दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘दुआ’ रखा, जिसका अर्थ है प्रार्थना। दीपिका ने उस समय बताया था कि दुआ नाम उनके लिए एक खूबसूरत एहसास है, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी का प्रतीक है।

हालांकि अब तक कपल ने बेटी की झलक दुनिया को नहीं दिखाई है। रणवीर और दीपिका अपनी लाडली की प्राइवेसी का खास ख्याल रख रहे हैं और फिलहाल उसे कैमरों से दूर रखना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर उमड़ी शुभकामनाएं

दीपिका के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए दुआ के जन्मदिन की फोटो को फैन्स ने खूब पसंद किया। हर कोई दीपिका और रणवीर की इस पहल की सराहना कर रहा है और दुआ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भेज रहा है।

दीपिका की आने वाली फिल्में

मां बनने के बाद से दीपिका ने फिलहाल फिल्मों से दूरी बना रखी है। बेटी की परवरिश के चलते उन्होंने अब तक अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है। हालांकि उनके पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।

दीपिका आखिरी बार अजय देवगन स्टारर “सिंघम अगेन” में नजर आई थीं। अब उनकी अगली फिल्म का नाम “AA22xA6” है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन हिटमेकर एटली कर रहे हैं और इसमें दीपिका का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

Exit mobile version