Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deepika Padukone ने ‘Padmaavat’ के आइकॉनिक ‘घूमर’ डांस में 30 किलो का लेहंगा पहन लगाए थे 66 घुमाव

February 5, 2025

Deepika Padukone ने ‘Padmaavat’ के आइकॉनिक ‘घूमर’ डांस में 30 किलो का लेहंगा पहन लगाए थे 66 घुमाव

Deepika Padukone : सात साल पहले रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक बन गई। इस फिल्म ने अपनी भव्यता, शानदार परफॉर्मेंस और दमदार कहानी के चलते एक अलग पहचान बनाई। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था, जबकि शाहिद कपूर उनके पति महाराणा रावल सिंह के रूप में नजर आए थे और रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी के रूप में जबरदस्त छाप छोड़ी थी। अब जब ‘पद्मावत’ दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, तो इस फिल्म के सबसे बड़े आकर्षण में से एक को याद करना बनता है—दीपिका पादुकोण का रानी पद्मावती के रूप में दमदार परफॉर्मेंस। खासकर फिल्म के सबसे यादगार पलों में से एक ‘घूमर’ गाने में दीपिका का दिल जीत लेने वाला डांस, जिसने दर्शकों को पूरी तरह से दीवाना बना दिया था।

‘घूमर’ गाने की तैयारी के लिए दीपिका पादुकोण ने पारंपरिक राजस्थानी नृत्य की गहरी ट्रेनिंग ली थी। इस डांस की खासियत इसके आकर्षक गोल घूमने वाले स्टेप्स हैं, जिन्हें दीपिका ने बखूबी सीखा और पर्दे पर बेमिसाल अंदाज में पेश किया। हैरानी की बात ये है कि शूटिंग के दौरान दीपिका ने 66 से ज्यादा घूमर किए, जो अपने आप में एक बड़ा कारनामा था। इतना ही नहीं, इस गाने को और भव्य बनाने के लिए दीपिका को 30 किलो का लहंगा पहनकर डांस करना पड़ा, जिसे डिज़ाइनर रिंपल नरूला ने तैयार किया था। इस खूबसूरत लहंगे की कीमत करीब 30 लाख रुपये थी, जिसमें भारी राजस्थानी ज्वेलरी भी शामिल थी। इतने भारी आउटफिट और मुश्किल डांस मूव्स के बावजूद, दीपिका ने एक दिल जीत लेने वाली परफॉर्मेंस दी, जिसने दर्शकों को पूरी तरह से मोह लिया।

Deepika Padukone
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ने एक पुराने इंटरव्यू में ‘घूमर’ गाने की तैयारी के बारे में बात करते हुए कहा था, “घूमर गाना वो गाने की सीक्वेंस है जो मेरे लिए और संजय (लीला भंसाली) सर के लिए सबसे मुश्किल था। उनके विज़न को सेट की भव्यता में देखा जा सकता है और हमने इसे बनाने में जो भी कड़ी मेहनत की है, वो सब इस गाने में झलकती है।”

दीपिका पादुकोण ने बताया कि ‘घूमर’ गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे ‘पद्मावत’ की आत्मा उनके शरीर में समा गई हो। उन्होंने कहा, “मैं इस फिल्म और अपने किरदार की तैयारी कई महीनों से कर रही थी, लेकिन ‘घूमर’ गाने के लिए जब मैं सेट पर पहली बार पद्मावती के रूप में आई, तो वो एक खास पल था। पद्मावत की शूटिंग घूमर गाने से ही शुरू हुई थी, और मैं कभी उस दिन को नहीं भूल पाऊंगी।”

उन्होंने कहा, कि “मैं अपनी पहली शॉट के लिए अपने निशान तक पहुंची और अचानक मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरी बॉडी में एक ठंडक दौड़ गई हो। ऐसा लगा जैसे पद्मावत की आत्मा सचमुच मेरे अंदर समा गई हो। वो एहसास आज भी मेरे साथ है और आने वाले सालों तक रहेगा।” 7 साल बाद, ‘पद्मावत’ 6 फरवरी 2025 को एक ग्रैंड री-रिलीज के लिए तैयार है। फैंस के बीच उत्साह का माहौल है, क्योंकि वे एक बार फिर से इस शानदार सिनेमा को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें