Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hollywood Walk of Fame पर चमकेगा Deepika Padukone का सितारा, पहली भारतीय बनीं जिन्हें मिला ये सम्मान

July 3, 2025

Hollywood Walk of Fame पर चमकेगा Deepika Padukone का सितारा, पहली भारतीय बनीं जिन्हें मिला ये सम्मान

एंटरटेनमेंट डेस्क: दीपिका पादुकोण वाकई बॉलीवुड की क्वीन हैं, और उनकी बादशाहत सरहदों से परे है। अपने दमदार अभिनय और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतरीन योगदान से दीपिका ने न सिर्फ भारत में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसा ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने बार-बार इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को गर्व महसूस कराया है।

एक बार फिर दीपिका ने भारत का नाम रोशन किया है, जब हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया। ये और भी खास बन जाता है क्योंकि दीपिका इस सम्मान को पाने वाली एकमात्र भारतीय बनी हैं। इस तरह से हमारी इंडियन सुपरस्टार अब एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, रैचेल मैकऐडम्स, स्टैनली टुच्ची, डेमी मूर और कई मशहूर ग्लोबल आर्टिस्ट्स की इस साल की लिस्ट में शुमार हो गई हैं।

दुनियाभर की मशहूर हस्तियों के बीच दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। जहां कई ग्लोबल सितारों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया गया है, वहीं दीपिका इस सम्मान को पाने वाली इकलौती भारतीय बनी हैं। इस कामयाबी के साथ दीपिका न सिर्फ भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर देश की मौजूदगी और प्रभाव को भी मज़बूती से साबित कर रही हैं।

दीपिका ने कई बार देश का नाम रोशन किया है। 2018 में उन्हें टाइम मैगज़ीन ने दुनिया की 100 सबसे असरदार लोगों में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी मिला। फिर उन्होंने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी अनवील करके एक नया इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय बनीं।

इतिहास में दर्ज एक और बड़ी कामयाबी ये रही कि दीपिका पहली भारतीय बनीं जिन्हें दुनिया के मशहूर इंटरनेशनल लग्ज़री ब्रैंड्स लुई विटॉन और कार्टियर ने अपने साथ जोड़ा। इसके ज़रिए उन्होंने दुनिया में भारत की पहचान और मजबूत की, और आगे चलकर कई दूसरे भारतीय सितारों के लिए भी विदेशों में पहचान बनाने का रास्ता आसान कर दिया।

इंटरनेशनल लेवल पर सम्मान के अलावा दीपिका लगातार एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में छाई हुई हैं। उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनकी पकड़ अब भी मज़बूत है। आने वाले समय में वो एटली की फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। भारतीय सिनेमा में उनकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें