Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की है। इस खास दौर में जहां वह अपने परिवार के साथ नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं, वहीं उनके प्रोफेशनल जीवन की रफ्तार भी बरकरार है।
View this post on Instagram
दीपिका जल्द ही फिल्म ‘राका’ में आएंगी नजर
दीपिका जल्द ही निर्देशक एटली की फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है, खासकर दीपिका के किरदार को लेकर।
View this post on Instagram
प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका के रोल में नहीं होगा कोई बदलाव
सूत्रों के अनुसार, फिल्म की कहानी में दीपिका का रोल बेहद महत्वपूर्ण है और उनकी प्रेग्नेंसी के बावजूद इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह फिल्म के भावनात्मक और नाटकीय दृश्यों की शूटिंग खुद कर रही हैं, जबकि जोखिम भरे एक्शन सीक्वेंस के लिए बॉडी डबल का सहारा लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका की एंट्री काफी प्रभावशाली होगी और उनके व अल्लू अर्जुन के बीच एक बड़ा एक्शन सीन भी देखने को मिलेगा। हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन सीनों को बॉडी डबल के जरिए फिल्माया जाएगा।
‘राका’ के अलावा इस फिल्म में भी आएंगी नजर
‘राका’ के अलावा दीपिका के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट ‘किंग’ भी है, जिसमें वह शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है और इसके 2026 में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...