Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deepika Padukone स्टारर ‘ये जवानी है दीवानी’ की रिलीज को पूरे हुए 11 साल, नैना तलवार के यह यादगार डायलॉग्स हैं आज भी खास

May 31, 2024

Deepika Padukone स्टारर ‘ये जवानी है दीवानी’ की रिलीज को पूरे हुए 11 साल, नैना तलवार के यह यादगार डायलॉग्स हैं आज भी खास

मुंबई : ग्लोबल आइकॉन दीपिका पादुकोण स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ की रिलीज के आज 11 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म की 11वीं एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए, चलिए आज उनके किरदार नैना की मासूमियत, समझदारी और खास अंदाज को एक बार फिर याद करते है। नैना का एक शर्मीली, बुक्स के बीच रहने वाली लड़की से एक कॉन्फिडेंट, आत्म-विश्वासी महिला बनने तक की जर्नी सिर्फ एक कहानी नहीं है बल्कि उससे कहीं ज्यादा है। फिल्म में नैना की यात्रा सभी लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

तो चलिए डालते हैं नैना के आइकॉनिक डायलॉग्स पर एक नजर जो हमारे दिल और दिमाग में हमेशा रहते हैं और आगे भी हमेशा बने रहेंगे।

  1. “यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती है… एक बार खुला तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे।”*

यह लाइन हमें याद दिलाती है कि यादें, मिठाई के डिब्बे की तरह होते हैं, एक बार जब हम उनमें डूब जाते हैं तो वे मन को ललचाती हैं। नैना के शब्दों से हमें यह समझ में आता है कि हमें अपनी यादों को महसूस करना और पलों को मजे से गुजारना चाहिए, क्योंकि यह हमारी मौजूदगी का एक जरूरी हिस्सा है।

  1. “कभी-कभी कुछ बातें हमारे यादों के कमरे की इतनी खिड़कियां खोल देती हैं कि हम दंग रह जाते हैं।”

नैना ने बेहद खूबसूरत तरीके से बताया है कि कुछ अनुभव या बातचीत अचानक ही हमारे गुजरे हुए पलों के दरवाजे को खोल देते हैं। यह डायलॉग हमें सिखाता है कि हमें उन पलों को गले लगाना चाहिए, स्वीकार करना चाहिए कि हमारी यादें ही हैं जो हमें आकार देती हैं और हमारी जर्नी पर रोशनी डालती हैं।

  1. “जितना भी ट्राई करो, जिंदगी में कुछ ना कुछ तो छूटेगा ही। तो जहां हैं, वहीं का मजा लेते हैं।”

यह फिलासफी जीने की मूल भावना को समझाता है। नैना का मान लेना की जिंदगी में सब कुछ पाना मुमकिन नहीं है, यह याद दिलाता है कि अभी वक्त में खुशी ढूंढने और आज में जीने का मजा लेना चाहिए।

  1. “कुछ वक्त दो सब ठीक हो जाएगा।”

मुश्किल वक्त में, नैना की बातें हमें याद दिलाती हैं कि समय हर मर्ज की दवा है। ये सिंपल सी लाइन बेहद गहरी बात कह रही है कि हमें भरोसा रखना चाहिए की आखिर में सब सही होगा।

इस आइकॉनिक फिल्म के 11 साल पूरे होने पर, हम एक ऐसे किरदार को याद कर रहे हैं जो हर किसी का तुरंत क्रश बन गई, जी हां नैना तलवार! जो बातें उसके आकर्षण को बढ़ाती हैं वह है उसका टाइमलेस विजडम, जो हमें हमारे यात्रा के दौरान हर पल और यादों को संजोने की याद दिलाता है!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें