Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deepika Padukone और Ranbir Kapoor के लिए आज का दिन है बहुत खास,17 साल पहले आई ये फिल्म, एक्ट्रेस ने दी थी बॉक्स ऑफिस पर थी पटखनी

November 9, 2024

Deepika Padukone और Ranbir Kapoor के लिए आज का दिन है बहुत खास,17 साल पहले आई ये फिल्म, एक्ट्रेस ने दी थी बॉक्स ऑफिस पर थी पटखनी

मुंबई: 9 नवंबर का दिन दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के लिए काफी खास है। साल 2007 में इसी दिन दो फिल्म रिलीज हुई। दीपिका की ‘ओम शांति ओम‘ और रणबीर कपूर की ‘सांवरिया‘ की सीधी टक्कर हुई थी। फराह खान के निर्देशन में बनी ‘ओम शांति ओम’ ने संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा को काफी पीछे छोड़ दिया था। उस समय ’ओम शांति ओम’’ ने दुनिया भर में 152 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ‘सांवरिया’ ने केवल 39.22 करोड़ रुपये की मामूली कमाई की।

9 नवंबर को दोनों फिल्मों की रिलीज के 17 साल हो गए हैं। हमें याद है कि कैसे भारतीय सिनेमा ने अपने सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक देखा था, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म रणबीर और सोनम कपूर की ‘सांवरिया’ के साथ रिलीज हुई थी।

दोनों ही फिल्मों का अलग-अलग कारणों से काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। ‘‘ओम शांति ओम’’ को शाहरुख खान की स्टार पावर का फायदा मिला, जबकि पॉपुलर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘सांवरिया’ को लेकर भी लोग काफी उत्सुक थे। फ्योडोर दोस्तोवस्की की 1848 की लघु कहानी ‘व्हाइट नाइट्स’ पर आधारित इस फिल्म से ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया।

दीपिका की पहली हिंदी रिलीज ‘ओम शांति ओम‘ उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई, जिसने ‘धूम 2‘ को पीछे छोड़ दिया, लेकिन ‘सांवरिया‘ बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में असफल रही। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी दीपिका की रोमांटिक ड्रामा ने दुनिया भर में 152 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 2007 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

इसके विपरीत ‘सांवरिया’ कुछ खास कमाल न करते हुए व्यावसायिक रूप से असफल रही। रिलीज होने पर फिज़्ल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली। फिल्ज़्म की कहानी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सलमान खान ने ईमान पीरजादा के रूप में एक कैमियो किया। जोहरा सहगल और बेगम पारा की ये आखिरी फिल्म थी।

हाल ही में, दीपिका की नवीनतम रिलीज ‘‘सिंघम अगेन’’ कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ से टकराई। रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा ने टिकट खिड़की पर अनीस बज्मी की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। ‘सिंघम अगेन’ शेट्टी की 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 10वीं फिल्म बन गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें