Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंटरनेट पर छाई Deepika Padukone की मैटरनिटी आउटफिट, फैंस खूब बरसा रहे प्यार, देखें वीडियो

August 9, 2024

इंटरनेट पर छाई Deepika Padukone की मैटरनिटी आउटफिट, फैंस खूब बरसा रहे प्यार, देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अगले महीने यानी सितंबर में मां बनने वाली हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण को मुंबई में लेट नाइट रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। दीपिका के साथ उनके बॉडीगार्ड जलाल दीपिका का ध्यान रखते दिखे।

इस दौरान दीपिका पादुकोण ने ग्रीन कलर के कंफर्टेबल कुर्ते और वाइट पजामे वाले प्रेग्नेंसी आउटफिट पहनी हुई थी। जिसमे उनका बेबी बंप और चैहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिख रहा था।उन्होंने बेबी बंप भी कैमरे पर फ्लॉट किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दीपिका पादुकोण ने इस मैटरनिटी आउटफिट ने फैंस का जीता दिल

रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त दीपिका पादुकोण ने सभी फैंस के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी क्लिक करवाई और कैमरे पर पोज भी दिए। वहीं एक फैन की गोद में बच्चे को दुलारते हुए दिखी। यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। उनके इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने तारीफ की तो कुछ ने एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी ग्लो पर चर्चे किए।

दीपिका का फैशन सभी एक्ट्रेसेस में है सबसे बेस्ट

एक फैंस का कहना है कि उनका प्रेग्नेंसी फैशन सभी एक्ट्रेसेस में सबसे बेस्ट है। वहीं एक दूसरे यूजर ने बॉडीगार्ड जलाल की भी तारीफ की और एक यूजर ने लिखा- गार्ड बहुत प्रोटेक्टिव हैं, दूसरे ने कॉमेंट किया कि ‘रणवीर से ज्यादा ध्यान तो दीपिका का बॉडीगार्ड जलालुद्दीन रखता है उसकी।’

आपको बता दे कि बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कपल ने जानकारी दी थी कि उनके बच्चे का जन्म सितंबर 2024 में होगा। इसमें अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इसको लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें