Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

दीपिका ने एकेडमी म्यूजियम गाला में उड़ाए सबके होश, हिस्सा लेने वाली बनी पहली भारतीय

December 4, 2023

दीपिका ने एकेडमी म्यूजियम गाला में उड़ाए सबके होश, हिस्सा लेने वाली बनी पहली भारतीय

मुंबई: दीपिका पादुकोण ने लॉस एंजिल्स में एकेडमी म्यूजियम गाला में शिरकत की। वह इस इवेंट में आमंत्रित होने वाली पहली भारतीय स्टार हैं।एकेडमी म्यूजियम गाला आस्कर के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टेज है जिसे एक ही बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है।इस साल की शुरुआत में दीपिका को आस्कर में इंडियन सॉन्ग एक्ट के लिए स्टेज पर देखा गया था।

दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने डार्क पर्पल वेलवेट फ्लोर-स्वीपिंग गाउन पहना हुआ था। उन्होंने इवेंट के लिए अपने लुक को डायमंड से पूरा किया।वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका के लिए ‘पठान’ और ‘जवान’ के साथ एक शानदार साल रहा। वह जल्द ही ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ ‘फाइटर’ में नजर आएंगी।दीपिका के पास प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें