Dharmendra : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बारिश के मौसम में अपने पालतू डॉग के साथ पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमते नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र ने ताज़ा की पुरानी यादें… , शेयर की बारिश में पालतू डॉग संग की तस्वीर”
धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ते रहते हैं और उन्हें अपनी जिंदगी की झलक दिखाते हैं। इस बार उन्होंने एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पहाड़ी इलाके में, बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते हुए अपने डॉग के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में हरियाली और बादलों से ढकी वादियां एक अलग ही सुकून देने वाला नजारा पेश करती हैं।
धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “पुरानी यादें और ठंडी बारिश
तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “पुरानी यादें, ठंडी बारिश, और मेरे प्यारे दोस्त के साथ पहाड़ों की सैर… कुछ लम्हे हमेशा दिल के करीब रहते हैं।” फैंस ने भी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटाया और धर्मेंद्र की सादगी और नेचर से उनके प्यार की सराहना की। कई यूज़र्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि वे धर्मेंद्र की इस सच्ची और सरल जिंदगी से काफी प्रेरित होते हैं। धर्मेंद्र इस उम्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फिटनेस, प्रकृति और अपने जीवन से जुड़ी झलकियां शेयर करते रहते हैं।

