Site icon Dainik Savera Times

धर्मेन्द्र ने 53 साल पुरानी फिल्म ‘मेरा गांव मेरा देश’ से जुड़ा वीडियो किया शेयर

मुंबई: बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र ने 53 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म मेरा गांव मेरा देश से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धर्मेन्द्र ने ट्वीटर पर अपने एक इंस्टाग्राम फैन पेज का वीडियो शेयर किया, जिसमें मेरा गांव मेरा देश के लोकेशन की अब की झलक देखने को मिली है। इस वीडियो में धर्मेंद्र जिस गांव में शूटिंग करते हुए नजर आए थे, उसी में एक लड़का उन जगहों की झलक दिखा रहा है।

इसी वीडियो पर कमेंट करते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा, प्यार उन पुरानी यादों के लिए। इसी वीडियो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 50 साल पुरानी उन प्यारी यादों को प्यार। फिल्म मेरा गांव मेरा देश वर्ष 1971 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा, विनोद खन्ना, आशा पारेख, जयंत, लक्ष्मी छाया और असित सेन अहम रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन राज खोसला ने किया था।

Exit mobile version