Dainik Savera Times

धर्मेंद्र ने शेयर की अपने साथ बॉबी देओल के बचपन की फोटो

मुंबई: बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र अपने बेटे बॉबी देओल के बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के बचपन की एक फोटो शेयर की है। बॉबी,तस्वीर में क्यूट और मासूम नजर आ रहे हैं।

धर्मेन्द्र ने कैप्शन में लिखा, कौन जानता था ये मासूम बच्चा एक दिन एनिमल का रोल करेगा. अविश्वसनीय। गौरतलब है कि संदीप रेड्डी निर्देशित रणबीर कपूर की एनिमल में बॉबी देओल ने नेगेटिव किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।

Exit mobile version